Monday 16 July 2018

William Shakespeare Biography In Hindi - विलियम शेक्सपीयर का जीवन परिचय

 William Shakespeare Biography In Hindi:- विलियम शेक्सपीयर का जीवन परिचय 


विलियम शेक्सपीयर अंग्रेजी भाषा के महान कवि, नाटककार तथा अभिनेता थे। उनके द्वारा बनाई गयी नाटक इतनी प्रसिद्ध है की लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है। वे इंग्लैंड के राष्ट्रिय कवी और “बार्ड ऑफ़ एवन” से जाने जाते है। उन्होने 38 नाटक, 154 चतुर्दश पदि कविता, 2 लंबी विवरणात्मक कविताएँ, और बहुत से छंद और लेखन कार्य किए। अभी भी उनके द्वारा किए गये नाटको को आज के नाटकर प्रदर्शन करते है। शेक्सपियर मे अत्यंत उच्च कोटि की रचनात्मक प्रतिभा थी उन्हें कला के नियमों का स्वाभाविक ज्ञान था प्रकृति से उन्हे मनो वरदान मिला था अत: उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया। उनकी रचनाएँ विश्व प्रसिद्ध है।

William Shakespeare staring life 


विलियम शेक्सपीयर का जन्म 26 अप्रैल 1564 को इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड आन एवन में हुआ, वे जॉन शेक्सपियर तथा मेरी आर्डेन के ज्येष्ठ पुत्र एवं तीसरी संतान थे। उनके पिता निर्माता थे। उनके जन्म स्थान स्ट्रेटफोर्ड उस जमाने में एक छोटा शहर था, जिसकी आबादी लगभग डेढ हजार से लेकर दो हजार के बीच तक थी।

उन्होने अपनी स्कूली शिक्षा एक स्थानीय स्कूल स्ट्रेटफोर्ड ग्रामर स्कूल से की थी। अपनी पिता की बढ़ती आर्थिक मुस्किलो के कारण उन्हें पढाई छोड़कर छोटे मोटे धंधों में लग जाना पड़ा। इसके बाद उन्होने जीविका की तलाश में 1587 में लन्दन चले गये, लंदन मे उन्होंने एक रंगशाला में किसी छोटी नौकरी पर काम किया। किंतु कुछ दिनों के बाद वे लार्ड चेंबरलेन की कंपनी के सदस्य बन गए और लंदन की प्रमुख रंगशालाओं में समय समय पर अभिनय में भाग लेने लगे। जहा वो एक अभिनेता और नाटककार बने।

लंदन जाने के एक और कारण था की कदाचित् चार्ल कोट के जमींदार सर टामस लूसी के उद्यान से हिरण की चोरी की ओर कानूनी कार्यवाही के भय से उन्हें अपना जन्मस्थान छोड़ना पड़ा। 1592 तक विलियम शेक्सपियर रंगमंच की दुनिया में मशहूर हो चुके थे। इस कारण शेक्सपीयर की पॉपुलीरिटी को नीचा दिखाने के लिए, इसी साल रोबर्ट ग्रीन नामक व्यक्ति ने विलियम शेक्सपियर का नाम चुनकर एक लेख लिखा था और उनका मजाक उड़ाया था।

विलियम शेक्सपियर जब महज 18 वर्ष के थे, तभी उनका विवाह ऐना हाथवे से हुआ, जिसने तीन संतानों
सुज़ॅना हॉल, हॅमनेट शेक्सपीयर, जूडिथ क्विनी को जन्म दिया था।

William Shakespeare's Works



1. All's Well That Ends Well
2.Antony and Cleopatra
3.As You Like It
4.The Comedy of Errors
5.Coriolanus
6.Cymbeline
7.Hamlet
8.Henry IV, Part 1
9.Henry IV, Part 2
10.Henry V
11.Henry VI, Part 1
12.Henry VI, Part 2
13.Henry VI, Part 3
14.Henry VIII
15.Julius Caesar
16.King John
17.King Lear
18. Love's Labor's Lost
19.Lucrece
20.Macbeth
21.Measure for Measure
22.The Merchant of Venice
23.The Merry Wives of Windsor
24.A Midsummer Night's Dream
25.Much Ado About Nothing
26.Othello
27.Pericles
28.The Phoenix and Turtle
29.Richard II
30.Richard III
31.Romeo and Juliet
32.Sonnets
33.The Taming of the Shrew
34.The Tempest
35.Timon of Athens
36.Titus Andronicus
37.Troilus and Cressida
38.Twelfth Night
39.The Two Gentlemen of Verona
40.The Two Noble Kinsmen
41.Venus and Adonis
42.The Winter's Tale


William Shakespeare award 


19वी सदी में विलियम शेक्सपियर के जन्म स्थान के रूप में स्ट्रेटफोर्ड को तीर्थ का दर्जा दिया गया। जिस घर में उनका जन्म हुआ था, उसे सन 1847 में राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा प्रदान किया गया। 1932 में रॉयल शेक्स्पियर थियेटर का निर्माण किया गया और सन 1964 में शेक्सपियर सेंटर की स्थापना की गयी।

विलियम शेक्सपीयर के सर्वश्रेष्ठ 55 अनमोल विचार | Best 55 William Shakespeare Quotes In Hindi and English