Wednesday 1 August 2018

Sleep Fact In Hindi - नींद के बारे में रोचक तथ्य

नींद मनुष्य के जीवन का एक हिस्सा है, लेकिन इससे जुडे कई तथ्‍य इसे रहस्यमय और रोचक बना देते हैं। यहां ऐसे कई तथ्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है जो की सायद ही आप लोगो ने सुनी होगी तो आइये हम आप लोगो को नीद के बारे में कुछ रोचक तथ्य बता दे ।

Sleep Fact In Hindi - नींद  के बारे में रोचक तथ्य



1.एक इन्सान अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा नींद में गुजारता है इसका मतलब एक औसत जीवन में मनुष्य अपने जीवन का 25 प्रतिशत हिस्सा नींद में गुजारता है |
2.तनाव के दौरान सोते वक्त आप सामान्य से 3 या चार गुना ज्यादा सपने देखते है |
3.सबसे लम्बे समय तक सोये बिना रहने का रिकॉर्ड 11 दिन का है |
4.एक शोध के अनुसार रात को 7 घंटे से कम नींद निकालने वालो की आयु घट जाती है |
5.एक डॉलफिन का आधा दिमाग एक समय के लिए सोया रहता है |
6.कुछ बहरे लोग नींद में सांकेतिक भाषा का निर्माण करते है |
7.नीदं की कमी के कारण एक सप्ताह में आपका वजन लगभग एक किलो तक बढ़ सकता है |
8.एक गोंघा तीन सालो तक सो सकता है |
9.घोड़े हमेशा खड़े खड़े ही सोते है .
10.आप खाने के बिना 2 महीने तक जी सकते है लेकिन सोये बिना केवल 11 दिन जीवित रह सकते है |
11.जॉब के दौरान सोना जापान में मान्य है क्योंकि ऐसा माना जाता है क्योंकि नींद से कड़ी मेहनत से उनको आराम मिलता है .
12.उदबिलाव सोते समय एक दुसरे का हाथ पकड़े रहते है ताकि वो एक तैरते हुए एक दुसरे से दूर ना चले जाए |
13.एक शोध के अनुसार इन्सान अमावस्या के दिन बेहतर नींद और पूर्णिमा के दिन बदतर नींद का अनुभव करते है |
14.कई तिब्बती बौध भिक्षु खड़े खड़े या बैठे बैठे सो जाते है |
15.UK में आधे से ज्यादा पायलट पैसेंजर प्लेन उड़ाते वक्त नींद निकालते है |
16.एक मनुष्य को औसतन 7 मिनट में नींद आ जाती है |
17.एक शोध  के अनुसार 73 प्रतिशत कॉलेज के छात्र नींद की समस्या से झुझते है |
18.नींद में यादे कुछ समय के लिए थम जाती है |
19.सोते समय छींकना बिलकुल नानुमकिन है |
20.खरगोश  अक्सर अपनी आख खुली रखकर सोते है |
21.एक लेखक जॉन लेनन कभी कभी पुराने कॉफिन में सोना पसंद करते थे |
22.बिल्लियाँ अपने जीवन का 70 प्रतिशत नींद में निकालती है |
23.टीवी देखने से ज्यादा सोने में आपकी कैलोरी खर्च होती है |
24.बुरे सपनों का मुख्य कारण दिल की हालत , माइग्रेन और नीदं की कमी होता है |
25.न्यूरोसाइंटिस्ट का मानना है कि बच्चो को अपने जीवन के कुछ सालो तक सपने नही आते है |
26.जिराफ 24 घंटो में से केवल 5 से 30 मिनट तक की नींद लेता है |
27.कोआला एक भालू जैसा जानवर एक दिन में 20 घंटे तक सोता है |
28.8 प्रतिशत अमेरिकन नग्न अवस्था में सोते है |
29.फ़्रांस में औसतन एक व्यक्ति लगभग 8  घंटे सोता है |
30.हम सोते वक्त खर्राटो से 1 पाउंड वजन कम कर देते है |