Showing posts with label interesting. Show all posts
Showing posts with label interesting. Show all posts

Wednesday, 5 September 2018

First Night Interesting Facts In Hindi-सुहागरात के बारे में दिलचस्प बाते

सुहागरात का मतलब यह होता है कि दो जोड़े पहली बार मिलते है और उस दिन से उनकी सुरुआत होती है , और पूरे जिन्दगी तक रहने कि ठान लेते है, 'सुहागरात' शब्द भले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचता रहा हो, पर इसके बारे में कुछ भ्रम एकदम "Common" पाए गए हैं , तो दोस्तों आइये हम आपको सुहागरात के बारे में कुछ अनसुनी बात बता दे |

सुहागरात के बारे में दिलचस्प बाते - First Night Interesting Facts In Hindi



1. पहली बार सेक्स के दौरान महिलाओं को दर्द और तकलीफ अनुभव से गुजरना पड़ता है ,यह एक भरम कि बात है |

2. हकीकत बात तो यह है कि अगर दंपति के बीच आपसी समझदारी हो, प्यार हो, साथ ही दोनों आनंद मय तरीके से Foreplay" का इस्तेमाल करते हैं, तो दर्द होना एकदम जरूरी नहीं है |

3. ऐसा मुमकिन नहीं है कि पुरुष के लिंग का आकर से सेक्सुअल पॉवर का पता चलता है ,  काम करने का आनंद जोड़ों के खुशनुमा मानसिक नजरिए और जिंदा दिली पर निर्भर करता है |

4. महिलाएं अंधेरे में सहवास को तरजीह देती हैं , सेक्स के दौरान ज्यादातर महिलाएं अपनी आंखें बंद ही रखती हैं , एक-दूसरे के 'सहयोग' से लाइट की कमी खुद पूरी हो जाती है |

5. कोलंबिया के "काली" में औरतो को शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ अपनी माँ की उपस्थिति में सेक्स करना पड़ता है ।

6. जब महिलाएं सेक्स करते समय अपनी आँखे बंद कर लेती है तो वह सेक्स का पूरा मजा ले रही होती है |

7. विवाह की कामयाबी पूरी तरह से दंपति के बीच प्यार और आपसी समझदारी पर निर्भर करता है |

8. मेडिकल साइंस के मुताबिक, "Masturbation" से पुरुषों की सेहत, सेक्सुअल पावर, प्रजनन क्षमता आदि पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है |

9. नेवादा में बिना कंडोम के सेक्स करना कानूनन अपराध है ।

10. महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने से पहले अपने पार्टनर के व्यवहार को अच्छी तरह से जानने को आतुर होती हैं , अपने पार्टनर से वे पहले-पहल सिर्फ प्या‍र ही चाहती हैं |

Thursday, 19 July 2018

Raj Kapoor Biography In Hindi - राजकपूर की जीवनी

Raj Kapoor Biography In Hindi - राजकपूर की जीवनी



राजकपुर जिनको इंडियन सिनेमा का Showman कहा जाता है , हिंदी सिनेमा के एक जाने माने अभिनेता , निर्माता और निर्देशक थे | उन्होंने अपने जीवन में 3 राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड्स और 11 फिल्मफेयर अवार्ड जीत है | आइये आपको उन्ही महान शो मेन राजकपूर साहब की जीवनी से रूबरू करवाते है |

Raj KapoorEarly life and background


Raj Kapoor राजकपूर का जन्म वर्तमान पाकिस्तान के पेशावर में ढक्की मुनव्वर शाह में एक हिन्दू पंजाबी परिवार में हुआ था | राजकपूर के जन्म के समय पेशावर भारत का ही अंग था |  Raj Kapoor राजकपूर के पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर और माता का नाम रामसरणी देवी था | राजकपूर के पिताजी पृथ्वीराज कपूर भी एक महान अभिनेता थे जिन्हें हिंदी सिनेमा का पितामह माना जाता है |  पृथ्वीराज कपूर के पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर और दादाजी केशवमल कपूर थे | पृथ्वीराज कपूर से कपूर खानदान की शुरवात होती है जो वर्तमान में हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ा फ़िल्मी खानदान है |

पृथ्वीराज कपूर ने भारत की पहली बोलती फिल्म आलम आरा में सहायक अभिनेता के तौर पर अभिनय किया था | इससे पहले पृथ्वीराज कपूर ने भारत की नौ मूक फिल्मो में भी काम किया था | पृथ्वीराज कपूर का सबसे अच्छा अभिनय “सिकन्दर ” 1941  फिल्म में माना जाता है | 1944 में उन्होंने पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी और उन्होंने अपने जीवन के अंतिम दिनों में मुगले-आजम और “कल आज और कल ” जैसी बेहतरीन फिल्मो में भी अभिनय किया था | पृथ्वीराज कपूर के छ: संताने थी जिसमे से राजकपूर सबसे बड़े थे | इसके अलावा दो बच्चो की बचपन में ही मौत हो गयी थी बाकि तीन जीवित रह गये थे | जिनमे शम्मी कपूर , शशि कपूर और एक बेटी उर्मिला सियाल थी | राजकपूर की तरह शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी फिल्मो में अपनी अलग पहचान बनाई |

विभाजन के बाद Raj Kapoor राजकपूर भारत आ गये और 1930 में देहरादून की "Colonel Brown Cambridge School" और "St Xavier’s Collegiate School "से अपने प्रारभिक शिक्षा प्राप्त की | राजकपूर ने बचपन से अपने पिता से पश्तो भाषा भी सीखी थी |

Rajkapoor as Child Artist



Raj Kapoor राजकपूर ने केवल पांच वर्ष की उम्र में एक नाटक “मृच्छकटिक” में काम किया था | 10 वर्ष के उम्र में पहली बार वप पर्दे पर “इन्कलाब ” फिल्म एम् नजर आये जो 1935 में रिलीज हुयी थी | इस फिल्म एम् मुख्य अभिनेता उनके पिताजी पृथ्वीराज कपूर और अभिनेत्री दुर्गा खोटे थी | इसके बाद राज कपूर ने बाल कलाकार के रूप में “गौरी ” और “After the Earthquake” जैसी फिल्मो में भी काम किया | उनके पिता उनको बाल कलाकार के रूप में ज्यादा नही देखना चाहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि शुरुवात में ही अभिनय की वजह से बड़े होने पर उन्हें फिल्मो में काम शायद ना मिले |

Raj Kapoor राजकपूर बचपन से ही स्कूल के बात अपना अधिकतर समय अपने पिताजी के साथ बिताते थे जिसमे वो फिल्मो क्लेपर बॉय या ट्रोली पुलर का काम किया करते थे | Raj Kapoor राजकपूर के पिताजी ने शुरुवात से ही अपने बच्चो को मेहनत का महत्व समझाया था इसलिए उनसे फिल्म के क्रू मेम्बर की तरह व्यवहार करते थे और उन्हें जीवन की सीख दिया करते थे | राजकपूर ने केदार शर्मा के साथ सहायक के रूप में भी काम किया था | Raj Kapoor राजकपूर ने बॉम्बे टॉकीज की कई फिल्मो के लिए भी बतौर सहायक निर्देशक का काम किया था और इस तरह वो अपने पिता के पृथ्वी थिएटर और बॉम्बे टॉकीज दोनों के लिए काम करने लगे थे |

Rajkapoor as Film Assistant


पृथ्वीराज कपूर अपने पुत्र राज कपूर Raj Kapoor को बतौर सहायक की तनखाह के रूप में 201 रूपये महीना दिया करते थे | राजकपूर को अपनी पहली फिल्म में लीड रोल मिलने के पीछे एक कहानी है | राजकपूर उन दिनों केदार शर्मा के लिए Clapper Boy का काम किया करते थे और केदार शर्मा “विष कन्या” फिल्म बना रहे थे | शाम को इस फिल्म के दृश्य को फिल्माना था लेकिन राजकपूर को वहा पहुचने में देरी हो गयी | उस समय उनकी आदत थी वो थिएटर में जाते ही पहले कांच में खुद को देखते थे फिर बालो को सवारते थे | उस दिन Raj Kapoor राजकपूर की इस हरकत पर देरी हो जाने की वजह से केदार शर्मा ने गुस्सा होकर उनको थप्पड़ जड दिया | राजकपूर ने कोई  प्रतिक्रिया नही की और एक शब्द भी नही बोले |

केदार शर्मा को अपने इस काम पर बहुत बुरा लगा और अगली सुबह वो राजकपूर के पास गये और उन्हें अपनी अगली फिल्म “नीलकमल ” में हीरो का रोल देने का वादा किया | Raj Kapoor राजकपूर को जब हीरो के रोल का ऑफर दिया तो वो खूब रोये थे | जब शर्मा ने उनसे पूछा कि उन्होंने तो थप्पड़ रात को मारा था वो अभी क्यों रो रहा है तो राजकपूर ने जवाब दिया कि उनको रोना इसलिए आया कि एक डायरेक्टर ने उनको काम दिया इसलिए दिल भर आया था |  Raj Kapoor राजकपूर ने 1947 में केदार शर्मा की “नील कमल” बतौर हीरो अभिनय किया जिसमे उन्होंने मधुबाला के साथ काम किया था | इसी साल उन्होंने चार ओर फिल्मे “चितचोर ” दिल की रानी और जेल यात्रा में भी अभिनय किया जिसमे भी उनकी Co-star मधुबाला ही थी |

R.K. Studios Foundations & Films


इसके बाद सन 1948 में उन्होंने अपने खुद के स्टूडियो R. K. Film की स्थापना की |  उन्होंने पृथ्वी थिएटर से जो कुछ भी सीखा था वो सारा ज्ञान R. K. Film के स्टूडियो में लगा दिया था | R. K. Film के बैनर तले उन्होंने अपनी पहली फिल्म आग बनाई और उस दौर से सबसे कम उम्र के फिल्म निर्देशक बने | इस फिल्म के निर्माता , निर्देशन के साथ साथ मुख्य अभिनेता का किरदार भी उन्होंने ही निभाया था | इस फिल्म में उनके Co-star नर्गिस , कामिनी कौशल और प्रेमनाथ थे |  ये फिल्म काफी सफल रही |  इसके बाद 1949 में उन्होंने महबूब खान की फिल्म अंदाज में काम किया था जो बतौर अभिनेता उनकी पहली सफल फिल्म थी | इसी साल के अंत में उन्होंने बतौर निर्माता , निर्देशक और अभिनेता के रूप में अपनी पहली सफल फिल्म बरसात रिलीज की |

Rajkapoor Movies in 50s


R.K. Banner की अपनी पहली सफल फिल्म बरसात के बाद Raj Kapoor राजकपूर ने 50 के दशक में कई हिट फिल्मे दी |  50 के दशक में उन्होंने R.K. Banner के तले पहली फिल्म “आवारा” बनाई | आवारा फिल्म के लिए निर्माता और निर्देशन दोनों का ही काम राजकपूर ने किया | इस फिल्म में पहली बार असली बाप -बेटे की जोड़ी के रूप में पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर नजर आये | उनके पिता के अलावा इस फिल्म में बाल कलाकार के रूप में उनके छोटे भाई शशि कपूर ने काम किया था | इस फिल्म में राजकपूर के साथ नर्गिस एक बार फिर रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आये |


आवारा फिल्म ने Raj Kapoor राजकपूर को ना केवल भारत बल्कि पुरे विश्व में स्टार बना दिया | रूस , तुर्की ,अफ़ग़ानिस्तान और चीन में लोगो की जुबान पर “आवारा हु ” गाना छा गया | उस समय से रूस के लोग भारत में दो ही व्यक्तियों के नाम जानते थे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरु और दुसरे राजकपूर | इस फिल्म की सफलता के बाद जब उन्होंने विदेश का दौरा किया तो लाखो लोगो की भीड़ उनको देखने के लिए जमा हो गयी और मुकेश द्वारा गाये गाने “आवारा हु ” को गाने लगे | इस फिल्म से राजकपूर और नर्गिस की रोमांटिक जोड़ी के अलावा मुकेश की आवाज को भी प्रसिद्ध कर दिया | इस तरह आवारा फिल्म उस समय की सबसे सफल फिल्मो से एक गिनी जाने लगी |

आवारा की अपार सफलता के तीन वर्ष बाद 1953 में फिर R.K. Banner के तले राजकपूर ने अपनी फिल्म “आह ” बनाई जिसमे भी राजकपूर और नर्गिस की जोड़ी थी | ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नही कर पाई | 1954  में उन्होंने सामाजिक सरोकार पर आधारित फिल्म “बूट पोलिश” बनाई | ये  R.K. Banner की पहली फिल्म थी जिसमे राजकपूर एक लीड हीरो के रूप में नजर नही आये थे |  इस फिल्म ने भी फिल्मफेयर अवार्ड जीता था |  1955 में राजकपूर एक ओर हिट फिल्म “श्री 420 ” लेकर आये जिसमे उन्होंने “”भारतीय चार्ली चैपलिन ” की छवि को हिंदी सिनेमा पर उतारा | इस फिल्म के मुकेश द्वारा गाये जाना वाला गीत “मेरा जूता है जापानी ” स्वतंत्र भारत के लिए एक देशभक्ति गीत के रूप में उभरा |

1956 में एक बार फिर Raj Kapoor राजकपूर ने सामाजिक सरोकार पर आधारित फिल्म “जागते रहो ” बनाई | इस फिल्म की शूटिंग केवल रात को ही हुयी थी और पुरी फिल्म में राजकपूर कुछ नही बोलकर भी कई बाते कह जाते है | इस फिल्म में नर्गिस एक cameo रोल में नजर आती है जो R.K. Banner के साथ उनकी अंतिम फिल्म थी | ऐसा कहा जाता है कि लगातार कई फिल्मे साथ करने की वजह से राजकपूर और नर्गिस में नजदीकिय बढ़ गयी थी तब नर्गिस ने राजकपूर के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा लेकिन राजकपूर ने मना करते हुए कहा कि “मै अपनी पत्नी को अभिनेत्री नही बना सकता हु और अपनी अभिनेत्री को अपनी पत्नी नही बना सकता हु “| उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में अन्य अभिनेताओ की तरह दरारे नही आने दी थी जबकि स्क्रीन पर उनके रोमांस का मुकाबला भी नही था |

नर्गिस ने इस फिल्म के बाद Raj Kapoor राजकपूर के साथ काम नही किया और सुनील दत्त से शादी कर ली जिन्होंने मदर इंडिया के सेट पर आग से उनकी जान बचाई थी | इस तरह एक रोमांटिक कपल का अंत हुआ था जिसने ढेरो युवाओ को प्रेम करना सिखाया था | 50 के दशक में राजकपूर के अन्य प्रसिद्ध फिल्मे चोरी चोरी , फिर सुबह होगी , अब दिल्ली दूर नही , दो उस्ताद , अनाडी जैसी फिल्मे थी जिसमे अधिकतर फिल्मो में सामाजिक संदेश छुपा हुआ था |

Rajkapoor Movies in 60s


60 के दशक में Raj Kapoor ने पहली सुपरहिट फिल्म  “जिस देश में गंगा बहती है ” दी जिसमे वो एक भले आदमी का किरदार निभाते है जो डाकुओ के बीच फंस जाता है | इस फ़िल्म में पद्मिनी और प्राण उनके सह कलाकार थे | इस फिल्म में मुकेश द्वारा गाये गये सभी गाने सुपर हिट हुए और लोगो की जुबान पर छा गये | इस फिल्म ने कई फिल्म फेयर अवार्ड भी जीते थे क्योंकि ये भी फिल्म एक सामाजिक संदेश पर आधारित थी जिसमे राजकपूर डाकुओ का ह्रुद्द्य परिवर्तन करने में सफल हो जाते है | इस फिल्म के बाद उन्होंने छलिया . नजराना , आशिक , एक दिल के सौ अफसाने और “दिल ही तो है” फिल्मो में काम किया |

1964 में राजकपूर ने फिर RK बैनर के तले एक दमदार फिल्म “संगम “बनाई जिसको उन्होंने खुद निर्मित और निर्देशित की | इस फिल्म में उनके सह कलाकार राजेन्द्र कुमार और वैजयंतीमाला थे | ये फिल्म एक लव ट्रायंगल थी जिसमे राजकपूर वैजयंतीमाला से प्यार करते है जबकि वैजयंतीमाला राजेन्द्र कुमार से प्यार करती है | Raj Kapoor राजकपूर की यह पहली रंगीन फिल्म थी और बतौर सफल अभिनेता उनकी अंतिम फिल्म थी |  इसके बाद 60 के दशक में उनकी कुछ और सफल फिल्मे भी आयी जिनमे Around the World (1966) , सपनों के सौदागर (1968) जैसी फिल्मे थी लेकिन ये फिल्मे उतनी सफल नही रही थी |

Rajkapoor Movies in 70s


1970 में Raj Kapoor राजकपूर ने अपने जीवन की सबसे प्रिय फिल्म “मेरा नाम जोकर” बनाई जिसमे भी राजकपूर स्वयं निर्माता और निर्देशक थे | इस फिल्म को बनाने में राजकपूर को छ: साल लग गये थे | इस फिल्म ने उन्होंने अपने पुत्र ऋषि कपूर को भी बाल कलाकार के तौर पर काम दिया था जिन्होंने इस फिल्म में राजकपूर के बचपन का किरदार अदा किया था | ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नही हुयी और उनके परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ था लेकिन राजकपूर इस फिल्म को हमेशा दिल से लगाये रखते थे | इस फिल्म एक रिलीज के कुछ सालो बाद ये फिल्म दुबारा पर्दे पर उतारी गयी तब लोगो ने इसे खूब सराहा था |

1971 में Raj Kapoor राजकपूर ने अपने बड़े बेटे रणधीर कपूर को फिल्मो में उतार और “कल आज कल ” फिल्म बनाई | इस फिल्म में कपूर खानदान की तीनो पीढियों को एकसाथ दिखाया गया है साथ साथ रणधीर कपूर की उस समय होने वाली पत्नी बबीता ने भी कम किया था | ये फिल्म ज्यादा सफल नही रही लेकिन कपूर खानदान की यादे इस फिल्म में रह गयी | उसके बाद 1973 में उन्होंने अपने मंझले बेटे ऋषि कपूर को फिल्मो में उतारा और “बॉबी ” फिल्म बनाई |  इस फिल्म में डिंपल कपाडिया को अभिनेत्री के तौर पर उतारा गया | इस फिल्म की लव स्टोरी ने ऋषि कपूर और डिम्पल दोनों को रातो रात स्टार बना दिया |

इस फिल्म के बाद 1975 में Raj Kapoor राजकपूर अपने पुत्र रणधीर कपूर के साथ धरम करम फिल्म में दिखे | इसके बाद 70 के दशक के अंत तक उन्होंने female protagonists पर आधारित फिल्मे बनाना शुरू कर दिया | 1978 में उनकी फिल्म सत्यम शिवम सुन्दरम में उनके छोटे भाई शशि कपूर ने मुख्य अभिनेता और जीनत अमान ने अभिनेत्री के तौर पर काम किया | 70 के दशक में उनकी ओर प्रिसद्ध फिल्मे नौकरी , और दो जासूस थी |

Rajkapoor Movies in 80s


70 के दशक में महिलाओ पर आधारित फिल्मे बनाने का सिलसिला जो उन्होंने शुरू किया था वो 80 के दशक की शुरुवात में भी रहा | 1982 में अपने पुत्र को फिल्म प्रेम रोग में बतौर अभिनेता काम दिया जो काफी सफल फिल्म थी | इस फिल्म से पदमीनी कोल्हापुरी भी बहुत प्रसिद्ध हो गयी थी | 1985 में उन्होंने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को “राम तेरी गंगा मैली ” के जरिये फिल्मो में उतारा जो राजीव कपूर की एकमात्र सबसे सफल फिल्म थी | बतौर निर्माता और निर्देशक “राम तेरी गंगा मैली ” उनकी अंतिम फिल्म थी और 1982 में “वकील वधु: फिल्म में अंतिम बार फिल्मो में नजर आये थे |

उनका अंतिम एक्टिंग रोल 1984 में ब्रिटिश टीवी फिल्म “किम” में था जिसमे वो cameo appearance में नंजर आये थे | 1988 में उन्होंने अपनी मौत से पहले हीना फिल्म को शुरू कर दिया था जिसमे उनके पुत्र ऋषि कपूर और पाकिस्तानी अभिनेत्री ज़ेबा अख्तियार मुख्य कलाकार था | अपने पिता की मौत के बाद रणधीर कपूर ने इस फिल्म को पूरा किया और 1991 में इस फिल्म को रीलीज किया | भारत -पाकिस्तान के रिश्तो पर आधारित ये फिल्म भी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसे देखने के लिए वो जीवित नही रह सके थे |

Personal life and Death



1946 में Raj Kapoor राजकपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की जिनके पिताजी राजकपूर के पिता के मामा थे | इस तरह वैसे तो दूर के रिश्ते की कजिन थी लेकिन उस समय परिवार के आस पास ही रिश्ते देखे जाते थे | उनकी शादी एक arrange मैरिज थी जिसे उनके पिता ने तय किया था | 1946 में जब उनकी शादी हुयी तो एक मैगज़ीन में शादी के बाद राजकपूर के करियर के खत्म होने की बात कही लेकिन राजकपूर ने इन बातो को गलत साबित करते हुय ना केवल एक बेहतरीन कलाकार बल्कि एक अच्छे पति भी बने | राजकपूर की पत्नी कृष्णा ने भी अपने परिवार को बखूबी सम्भाला और राजकपूर के करियर में कभी बाधा नही बनी थी | कृष्णा के भाई राजेद्र नाथ , प्रेम नाथ और नरेंद्रनाथ भी बाद में अभिनेता बने और उनकी बहिन उमा ने प्रसिद्ध विलन प्रेम चोपड़ा से शादी की |

Raj Kapoor राजकपूर को हमेशा से अपनी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए देख लोगो ने प्रेम बंधन में बंधे होने की बात कही | शुरुवात में नर्गिस के साथ इतनी फिल्मे करने के बाद लोगो के मन में इन दोनों के बीच प्रेम की बाते उडी लेकिन राजकपूर ने जनता के सामने इस बात को नकार दिया | राजकपूर ने कभी अपनी पत्नी का साथ नही छोड़ा जिसके फलस्वरूप नर्गिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली थी | राजकपूर का इसके बाद वैजयंतीमाला के साथ संगम फिल्म में अफेयर होने की बाते उडी लेकिन वैजयंतीमाला ने इसे नकार दिया | इसके बाद भी हर अभिनेत्री के साथ राजकपूर का नाम जोड़ा गया लेकिन राजकपूर ने बिना क्रोध किये इन सब बातो को नकारा |

कपूर खानदान के बारे में कौन नही जानता है क्योंकि ये हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा और पुराना फ़िल्मी परिवार है | राजकपूर के तीनो बेटो रणधीर कपूर , ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मो में काम किया जिसमे में ऋषि कपूर सबसे ज्यादा सक्रिय रहे थे | इसके बाद अगली पीढ़ी में रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर ने फिल्मो में आगमन किया जो एक बहुत सफल अभिनेत्री रही | करिश्मा की तरह ही बाद में उनकी बहन करीना भी वर्तमान समय में फिल्मो में सक्रिय है |ऋषि कपूर का बेटा रणधीर कपूर ने भी कपूर खानदान का नाम रोशन किया और कई सफल फिल्मे अपने नाम की |

Raj Kapoor राजकपूर अपने अंतिम दिनों में अस्थमा से पीड़ित थे और 63 वर्ष की उम्र में 1988 को इस दुनिया से विदा हो गये | जिस समय उनको अस्थमा के अटैक के लिए एम्स में भर्ती किया गया था उस समय उनको दादा साहब फाल्के पुरुस्कार मिलने वाला था | अस्थमा की वजह से वो एक महीने तक भर्ती रहे थे |


Interesting Facts About Raj Kapoor


1.उनका जन्म पठानी हिन्दू परिवार में हुआ था।

2.उन्हें 11 फिल्मफेयर ट्राफियां, 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘पद्म भूषण’, ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ और ‘फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’, इत्यादि पुरस्कारों सम्मानित किया गया है। राज कपूर, वैजयन्ती माला और गीतकार शैलेंद्र |

3.उनकी सुपर हिट फिल्में हैं- आवारा (1951), अनहोनी (1952), आह (1953), श्री 420 (1955), जागते रहो (1956), चोरी-चोरी (1956), अनाड़ी (1959), जिस देश में गंगा बहती है (1960), छलिया (1960), दिल ही तो है (1963), इत्यादि।

4.वर्ष 1930 में, उनके पिता पृथ्वीराज कपूर अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए मुंबई आए, जहां उन्होंने कई मंच प्रदर्शन किए और इसके साथ ही वह 80 लोगों के एक समूह के साथ भारत भर में विभिन्न स्थानों पर यात्रा भी करते थे।

5.वर्ष 1931 में, राज कपूर के भाई देवी कपूर का निमोनिया की बीमारी से निधन हो गया था और उसी वर्ष उनके दूसरे भाई का निधन बगीचे में बिखरी जहरीली चूहों को मारने वाली गोलियां निगलने से हुआ था।

6.उन्होंने प्रसिद्ध हिंदी फिल्म निर्देशक किदार शर्मा के साथ एक क्लैपर बॉय के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। राज कपूर अपने पुरस्कारों के साथ

7.एक बार जब राज कपूर ने किदार शर्मा की नकली दाढ़ी को गलती से पकड़ लिया, तब गुस्से में किदार शर्मा ने राज कपूर को थप्पड़ मार दिया था।

8.अपने करियर के प्रारंभिक दिनों के दौरान वह एक संगीत निर्देशक बनना चाहते थे।

9.वर्ष 1948 में चौबीस साल की उम्र में राज कपूर ने “आरके फिल्म्स” कंपनी को आरम्भ किया और जिसके अंतर्गत फिल्म “आग” का निर्देशन किया।  राज कपूर आरके फिल्म्स में नरगिस के साथ

10.राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने उनकी शादी अपने मामा की बेटी कृष्णा से करवाई।

11.कृष्णा की बहन प्रेम चोपड़ा की पत्नी हैं और उनके भाई नरेन्द्र नाथ, राजेंद्र नाथ और प्रेम नाथ कृष्णा के बाद अभिनेता बने।

12.जब वैजयन्ती माला उनके जीवन में आईं, तब उस समय कृष्णा अपना घर छोड़कर अपने बच्चों के साथ नटराज होटल में रहने लग गई थीं और जिसके बाद वह अपने पिता के घर चली गईं।

13.उनके पुत्र ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला’ में राज कपूर के विभिन्न अभिनेत्रियों के साथ संबंधो का खुलासा किया है।

14.उनके पहले बेटे रणधीर ने अभिनेत्री बबिता के साथ शादी की है और दूसरे बेटे ऋषि ने अभिनेत्री नीतू सिंह से विवाह किया है। प्रसिद्ध बॉलीवुड सितारे करिश्मा कपूर और करीना कपूर उनकी पोतियां (रणधीर कपूर और बबिता की बेटियां) हैं और प्रमुख अभिनेता रणबीर कपूर उनके पोते हैं (ऋषि और नीतू सिंह के बेटे)।

15.रणबीर उनके पसंदीदा पोते हैं, एक बार रणबीर ने उन्हें रूस में जाने के समय एक सूट की मांग की और जिसके चलते राज कपूर वहां से उनके लिए सभी संभव रंगों में सूट के दो बैग लाए।

16.उनकी बेटी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा ने श्वेता बच्चन से शादी की, जो प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी हैं। निखिल नंदा और श्वेता नंदा अमिताभ बच्चन के परिवार के साथ

17.दिलीप कुमार के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध थे, जिसके चलते उन्होंने दिलीप कुमार की बारात की अगुवाई अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और प्रसिद्ध अभिनेता देव आनंद के साथ की। राज कपूर देव आनंद और दिलीप कुमार के साथ

18.फिल्म निर्माता विजय आनंद ने राज कपूर, दिलीप कुमार, और देव आनंद के साथ एक फिल्म निर्देशित करने की कोशिश की, लेकिन किसी कारणवश वह फिल्म नहीं बन पाई।

19.वह विभिन्न देशों जैसे कि – चीन, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका, तुर्की, सोवियत संघ, इत्यादि में काफी प्रसिद्ध हैं।

20.फिल्म ‘बॉबी’ का एक दृश्य जिसमें ऋषि कपूर अपने घर में डिंपल कपाड़िया से मिलते हैं, वह दृश्य राज कपूर और अभिनेत्री नरगिस के वास्तविक जीवन पर आधारित था। राज कपूर की सुपरहिट फिल्म बॉबी

21.उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में संगीत निर्देशक शंकर-जयकिशन के साथ मिलकर कार्य किया। राज कपूर मोहम्मद रफ़ी और शंकर जयकिशन के साथ

22.प्रसिद्ध गायकों मन्ना डे और मुकेश ने उनके गीतों को आवाज दी। मुकेश की मृत्यु के समय उन्होंने कहा कि “उन्होंने अपनी आवाज को खो दिया।” राज कपूर गायक मुकेश के साथ

23.उन्हें प्रसिद्ध फ़िल्में आवारा (1951) और बूट पोलिश (1954) के लिए फ्रांस में आयोजित कांन्स फिल्म समारोह में “पालमे डी ऑर” पुरस्कार के लिए दो बार नामांकित किया गया।

24.वर्ष 1956 में, उन्हें फिल्म “जागते रहो” के लिए कार्लोवी वेरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (कार्लवी वेरी, चेक रिपब्लिक) में क्रिस्टल ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

25.उनकी पहली रंगीन फिल्म संगम (1964) थी। राज कपूर की पहली रंगीन फिल्म संगम (1964)

26.वर्ष 1965 में, वह चौथे मास्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में जूरी के सदस्य बने।

27.उनकी एराउंड द वर्ल्ड (1966) और सपनों का सौदागर (1968) फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी।

28.‘मेरा नाम जोकर’ (1970) वह फिल्म थी जिसे उन्होंने स्वयं निर्देशित किया था और स्वयं ही निर्मित किया था। शुरुआती असफलताओं के बाद फिल्म सुपरहिट साबित हुई। राज कपूर की पसंदीदा फिल्म मेरा नाम जोकर (1970)

29.उनकी फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ भारत की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है और यह पहली हिंदी फिल्म है जो दो अंतराल होने के बावजूद साढ़े चार घंटे चली थी। यह फिल्म उनके पुत्र ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी। राज कपूर की प्रसिद्ध फिल्म मेरा नाम जोकर

30.फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के निर्माण के दौरान, जब राज कपूर एक उपयुक्त अभिनेत्री की खोज कर रहे थे, तभी ज़ीनत अमान एक गांव की पोशाक में उनके कार्यालय पहुंच गई थीं, जहां राज कपूर जीनत की प्रतिभा को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्हें फिल्म के लिए चुन लिया गया। राज कपूर और ज़ीनत अमान

31.जब वह खराब स्वास्थ्य से पीड़ित थे, तब उनके दोस्त और निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने राज कपूर के सम्मान में फिल्म ‘आनंद’ का निर्माण किया।

32.वर्ष 1987 में, जब उन्हें सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में ‘दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड’ प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया था, तब उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद वहां जाने पर सहमति व्यक्त की और जब उनका नाम सम्मान प्राप्त करने के लिए घोषित किया गया, तब उन्होंने महसूस किया कि उनकी छाती बहुत तेज दर्द कर रही है, यह देखकर आर. वेंकटरमन (पूर्व भारतीय राष्ट्रपति) उन्हें मंच से नीचे ले गए। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें तुरंत एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में ले जाया गया। राज कपूर दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड प्राप्त करते हुए

33.उसके बाद एक महीने तक वह एक कृत्रिम श्वसन प्रणाली के द्वारा जीवन के लिए संघर्ष करते रहे। अंत में, महज 63 वर्ष की उम्र में हृदयाघात (दिल का दौरा) के कारण उनका निधन हो गया।

34.अपने खराब स्वास्थ्य के समय वह फिल्म ‘हिना’ पर काम कर रहे थे, जिसे बाद में उनके बेटों ऋषि कपूर और रणधीर कपूर द्वारा पूरा किया गया था।

35.14 दिसंबर 2001 को, भारतीय डाक सेवा ने राज कपूर के सम्मान में एक टिकट जारी किया। राज कपूर के सम्मान में जारी एक डाक टिकट

36.मार्च 2012 में, बांद्रा बैन्डस्टैंड, मुंबई, वॉक ऑफ द स्टार्स में उनकी पीतल की प्रतिमा को रखा गया था। राज कपूर की पीतल की प्रतिमा

37.उनकी फिल्म “श्री 420”, “आग” और “जिस देश में गंगा बहती है” और उनका प्रसिद्ध गीत ‘मेरा जूता है जापानी’ देशभक्ति की भावना को जागृत करता है और यह इतने लोकप्रिय हैं कि आज भी इन्हें कई फिल्मों में फिल्माया गया है।

38.राज कपूर ही शंकर जयकिशन (संगीत निर्देशक), शैलेंद्र (गीतकार) और हसरत जयपुरी (गीतकार) को फिल्म उद्योग में लेकर आए थे।

Govinda Biography In Hindi - गोविंदा की जीवनी

Govinda biography in hindi - गोविंदा का जीवन परिचय 



  गोविंदा (जन्मनाम – गोविंद अरुण आहूजा) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, कॉमेडियन और भूतपूर्व राजनेता है, जो हिंदी फिल्मो में अपने बेहतरीन कलाकारी के लिए जाने जाते है। गोविंदा अपनी अनोखी नृत्य कला के लिए भी प्रसिद्ध है।

अपने जीवनकाल में गोविंदा को अबतक 12 फिल्मफेयर अवार्ड नामनिर्देशन, एक विशेष फिल्मफेयर अवार्ड और बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवार्ड और चार जी सिने अवार्ड मिल चुके है। इसके साथ ही गोविंदा 2004 से 2009 तक संसद भवन के सदस्य भी रह चुके है। Govinda की पहली फिल्म 1986 में इल्जाम आयी थी और अबतक वे तक़रीबन 165 हिंदी फिल्मे कर चुके है। बीबीसी न्यूज़ ऑनलाइन पोल में सर्वाधिक वोट पाने वाले की सूचि में वे दसवे स्थान पर थे।

Govinda life 

1980 के समय में, गोविंदा ने बहुत सी पारिवारिक, ड्रामा, एक्शन और रोमांस फिल्मे की। 80 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बनायी और फिर 90 के दशक में उन्होंने अपनी पहचान एक हास्य अभिनेता के रूप में बनायी थी। एक समय में जब उनकी फिल्मो को लगातार असफलता मिल रही थी तब उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिर वापसी की और एक सुपरहिट फिल्म दी।

आने वाले दशको में उन्होंने 1992 की फिल्म शोला और शबनम में NCC कैडेट की भूमिका निभाई थी, इस फिल्म में उन्होंने दिव्या भारती के साथ काम किया था। गोविंदा ने बहुत सी कॉमेडी फिल्मो में हीरो की भूमिका भी निभाई है, जिनमे मुख्य रूप से फिल्म आँखे (1993), राजा बाबु (1994), कुली नं. 1 (1995), हीरो नं. 1 (1997) और हसीना मान जाएँगी (1999) शामिल है।

करिश्मा कपूर के साथ आयी हसीना मान जाएँगी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड और साजन चले ससुराल के लिए उन्हें फिल्मफेयर विशेष अवार्ड मिला था। इसके बाद गोविंदा ने बहुत सी फिल्मो में डबल रोल की भूमिका भी निभाई जिनमे मुख्य रूप से जान से प्यारा (1992), आँखे (1993), बड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998) और अनाड़ी नं. 1 (1999) शामिल है।

इसके बाद उन्होंने हद कर दी आपने (2000) फिल्म में एक साथ 6 रोल निभाए थे, उनके उन किरदारों के नाम राजू और उनकी माँ, पिता, बहन, बड़ी माँ और बड़े पापा थे।

लेकिन फिर सन 2000 में बॉक्स ऑफिस में बहुत सी फ्लॉप फिल्मे करने के बाद उन्होंने फिल्म अक्षय कुमार के साथ भागम भाग (2006), सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ पार्टनर (2007), लाइफ पार्टनर (2007), लाइफ पार्टनर (2009) जैसी बहुत सी सफल फिल्मे की। इसके बाद सन 2015 में उन्होंने जी-टीवी के डांस रियलिटी शो, डांस इंडिया डांस सुपर मॉम सीजन 2, मिथुन चक्रवर्ती की जगह पर जज की भूमिका भी निभाई थी।

गोविंदा (भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के सदस्य) की नियुक्ती 2004 में 14वे लोकसभा चुनाव में भारत के महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई क्षेत्र से संसद भवन के सदस्य के रूप में नियुक्ती की गयी थी। लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राम नाइक को पराजीत किया था।

Govinda Early Life

गोविंदा (Govinda) का जन्म 21 दिसम्बर 1963 को हुआ। उनके पिता भूतपूर्व अभिनेता अरुण कुमार और उनकी माता गायिका-अभिनेत्री निर्मला देवी है। उनका जन्म एक पंजाबी-सिंधी परिवार में हुआ था। अरुण खास तौर पर अपनी फिल्म महबूब खान की फिल्म औरत (1940) के लिए प्रसिद्ध है।

उन्होंने एक ही फिल्म प्रोड्यूस की थी और इसके कुछ समय बाद ही उन्हें बिमारियों ने घेर लिया था। उनका परिवार मुंबई के कार्टर रोड पर रहता था लेकिन बाद में वे वहाँ से उत्तर मुंबई में स्थापित हो गये थे, जहाँ गोविंदा का जन्म हुआ। अपने माता-पिता की छः संतानों में से गोविंदा सबसे छोटे है। घर में उन्हें उपनाम “ची-ची” भी दिया गया था, जिसका पंजाबी अर्थ “छोटी ऊँगली” से है, घर पर उन्हें इसी नाम से पुकारा जाता था।

उनका भाई कीर्ति कुमार एक अभिनेता, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर है। उनकी बहन, कामिनी खन्ना एक राइटर, म्यूजिक डायरेक्टर और गायिका है।

गोविंदा (Govinda) के अंकल आनंद सिंह (डायरेक्टर हृषिकेश मुखर्जी के असिस्टेंट), ने गोविंदा (Govinda) को फ़िल्म तन-बदन में परिचित करवाया था। सिंह की भाभी सुनीता उस समय गोविंदा के प्यार में पड़ चुकी थी और उन्होंने 11 मार्च 1987 को उन्होंने शादी कर ली थी।

उनकी दो संताने है : एक बेटी टीना और एक बेटा यशवर्धन है। टीना ने 2015 में आयी फिल्म ‘सेकंड हैण्ड हसबंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

मनोरंजन के क्षेत्र में गोविंदा (Govinda) के छः भतीजे और दो भांजीयाँ है: अभिनेता विनय आनंद, कृष्णा अभिषेक, आर्यन, अर्जुन सिंह, रागिनी खन्ना, अमित खन्ना, आरती सिंह और डायरेक्टर जनमेंद्र कुमार आहूजा।

5 जनवरी 1994 को खुद्दार फिल्म की शूटिंग के लिए स्टूडियो पर जाते समय गोविंदा (Govinda) के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ था। गोविंदा (Govinda) की कार दूसरी कार से टकरा गयी थी और इसकी वजह से उनके सिर में गंभीर चोट लग गयी थी। लेकिन फिर भी गोविंदा ने शूट करने से इन्कार नही किया बल्कि डॉक्टर को एकबार दिखाने के बाद उन्होंने आधी-रात तक काम किया था।

Govinda Political Career

2004 में गोविंदा (Govinda) कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये और इसके बाद लोकसभा चुनाव में मुंबई से उनकी नियुक्ती संसद भवन के सदस्य के रूप में की गयी थी। चुनाव में वे 50,000 वोटो से जीते थे।

चुनाव के समय में, उन्होंने बताया था की उनका एजेंडा प्रवास, स्वास्थ और ज्ञान है। प्रवास के क्षेत्र में उन्होंने बोरीवली-विरार में बहुत से कार्य किये है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार उन्होंने स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत से कार्य किये थे। ठाणे जिल्हा कलेक्टर ने एक इंटरव्यू में कहाँ था की, गोविंदा (Govinda) ने अपने “लोकल एरिया डेवलपमेंट फण्ड” से वसई और विरार में पिने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए पैसे दिए थे।

Interesting facts about govinda 



1.गोविंदा (Govinda) का बचपन बहुत मुश्किलों में बिता क्योंकि उनके पिता एक अभिनेता थे और वह बहुत व्यस्त रहते थे। जिसके दौरान वह गोविंदा को समय नहीं दे पा रहे थे।

2.1947 में, भारत- पाकिस्तान विभाजन के बाद उनके पिता पाकिस्तान के गुजरांवाला क्षेत्र से पंजाब में आए।

3.उनकी माँ नज़ीम मुस्लिम समुदाय से थीं, विवाह के उपरांत हिन्दू धर्म में परिवर्तन से उनका नाम निर्मला देवी रखा गया।

4.गोविंदा (Govinda) को होटल ताज में प्रबंधक की नौकरी से मना कर दिया गया था क्योंकि उन्हें अंग्रेजी भाषा का कम ज्ञान था।

5.अपनी पहली फिल्म इल्जाम में, नृत्य के साथ “आई एम ए स्ट्रीट डांसर” गीत भी गाते है |

6.गोविंदा (Govinda) अपनी फिल्म “हत्या और स्वर्ग” को छोड़कर अपनी किसी अन्य फिल्म को पसंद नहीं करते।

7.1994 में, एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर काफी गहरी चोट लगने पर भी फिल्म में अपनी भूमिका को अच्छे ढंग से निभाया।

8.1999 में, बीबीसी न्यूज़ के द्वारा रंगमंच के दसवें सबसे महान सितारे के रूप में सम्मानित किए गए।

10.90 के दशक के दौरान, उन्होंने स्वयं को एक बेहतरीन हास्य कलाकार में परिवर्तित कर दिया और कादर खान के साथ उनकी जोड़ी काफ़ी सराहनीय रही।

11.उन्हें ताल, गदर और देवदास जैसी हिट फिल्मों में भूमिका के लिए प्रस्ताव आया, लेकिन उन्होंने कार्य करने से मना कर दिया।

12.उन्होंने 2004 में कांग्रेस पार्टी के साथ अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और भारतीय जनता पार्टी के राम नाईक को हराकर लोकसभा सदस्यता हासिल की, वर्ष 2008 में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया।

13.गोविंदा (Govinda) ने जब सलमान खान से शुल्क लेने से मना कर दिया तो सलमान खान ने इसके एवज में गोविंदा को मर्सिडीज बेंज कार उपहार स्वरूप भेंट की।

Akshay Kumar Biography in Hindi - अक्षय कुमार जीवन परिचय

Akshay Kumar Biography in Hindi - अक्षय कुमार जीवन परिचय


Akshay Kumar Life 


वास्तविक नाम :- राजीव हरी ओम भाटिया
उपनाम  :- अक्की, राजू, मैक और खिलाड़ी कुमार
व्यवसाय :- अभिनेता और निर्माता


Akshay Kumar Physical structure


लम्बाई 180से० मी० ,1.80मी० ,5फीट ’ 11इन्च-”
वजन/भार :-  लगभग 80 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना :- लगभग -छाती: 42 इंच ,कमर: 34 इंच ,Biceps: 16 इंच

आँखों का रंग :- गहरा भूरा
बालों का रंग :- काला

Akshay Kumar personal life



जन्मतिथि :- 9 सितंबर 1967
आयु :- 2018 के अनुसार 51 वर्ष
जन्मस्थान :- अमृतसर, पंजाब, भारत
राशि :- कन्या
राष्ट्रीयता :- भारतीय
हस्ताक्षर :- अक्षय कुमार हस्ताक्षर
गृहनगर :- वह दिल्ली (चांदनी चौक) में रहते थे, लेकिन वर्तमान में वह मुंबई में रहते हैं
स्कूल/विद्यालय :- डॉन बोस्को हाई स्कूल, मिरीक, दार्जिलिंग महाविद्यालय/विश्वविद्यालय गुरु नानक खालसा कॉलेज (किंग्स सर्किल) मुंबई
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
डेब्यू :- फिल्म (अभिनेता) : सौगंध (1991)
अक्षय फिल्म सौगंध में


Akshay Kumar family 


 पिता - स्वर्गीय हरि ओम भाटिया
माता :- अरुणा भाटिया

भाई :- ज्ञात नहीं
बहन :- अलका भाटिया

धर्म :- हिन्दू
पता :- प्राइम बीच, जुहू, मुंबई

Akshay Kumar Hobbies / Interests


पुरानी बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर इकट्ठा करना, खाना पकाना, मार्शल आर्ट्स खेलना, वॉलीबॉल और क्रिकेट खेलना


Akshay KumarConflict



अक्षय कुमार विवादों में तब आए, जब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने मुंबई में "लेक्मे फैशन वीक" प्रमोशन के दौरान उनकी जीन्स उतार दी थी।


Akshay Kumar Favorite things


पसंदीदा भोजन थाई ग्रीन चिकन करी, मिसो सूप, सुशी, साशिमी, चॉकलेट फ़ज़
पसंदीदा अभिनेता :- रणवीर सिंह और कमल हासन
पसंदीदा अभिनेत्री :- श्रीदेवी

पसंदीदा फिल्म :- लाइफ इज ब्यूटीफुल
पसंदीदा रंग :- नीला
पसंदीदा खेल :- क्रिकेट, मार्शल आर्ट्स, नौकायन
पसंदीदा स्थान :- गोवा और कनाडा

Akshay Kumar Love affairs and other


वैवाहिक स्थिति :- विवाहित
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामलें :- पूजा बत्रा (अभिनेत्री),रवीना टंडन (अभिनेत्री),शिल्पा शेट्टी (अभिनेत्री)
     
ट्विंकल खन्ना (अभिनेत्री)
पत्नी ट्विंकल खन्ना अभिनेत्री (2001- वर्तमान)

विवाह तिथि 17 जनवरी 2001
बच्चे

बेटी - नितारा

बेटा - आरव

Akshay Kumar Wealth / Property related details


कार संग्रह पोर्श कायेने, होंडा सीआरवी, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, मर्सिडीज
बाइक संग्रह यामाहा वीएमएक्स और हार्ले डेविडसन
वेतन 25 करोड़ / फिल्म (भारतीय रुपए)
संपत्ति (लगभग) $150 मिलियन
कार संग्रह मर्सिडीज़ जेड क्लास, रेंज रोवर, फेरारी, मासेराटी, बीएमडब्ल्यू जेड 4, टोयोटा सेलिकिका
वेतन 25 करोड़ / फिल्म (भारतीय रुपए)
संपत्ति (लगभग) 96517457 करोड़ रुपए


 Interesting Facts About  Akshay Kumar


1.अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर के पंजाबी परिवार में हुआ, परन्तु उनका पालन पोषण पुरानी दिल्ली में हुआ। कुछ वर्षों के बाद वह मुंबई के कोल्लीवाड़ा में स्थानांतरित हो गए।
2.बचपन से ही अक्षय का अभिनय और फिटनेस के प्रति लगाव रहा है।
3.उनके पिता काफी सहयोगी थे, और उन्होंने मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के लिए अक्षय को बैंकॉक भेज दिया था। परन्तु उनके पिता की शर्त थी कि यदि अक्षय अपनी बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से अंक प्राप्त करते हैं तो उन्हें मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के लिए बैंकॉक भेज देंगे। अक्षय ने बोर्ड की परीक्षा में 63% अंक प्राप्त करके बैंकॉक की टिकट प्राप्त की। वहां उनके चाचा मेट्रो गेस्ट हाउस में वेटर का कार्य करते थे, जहां उन्हें 1500 रुपए पारितोषिक मिलता था। वह खाना बनाते हुए मार्शल आर्ट भी सीखते थे।
4.बॉलीवुड में आने से पहले अक्षय कुमार ने कई छोटे मोटे काम भी किए। उन्होंने कोलकाता स्थित एक (Travel Agency) में डेढ़ साल तक चपरासी का काम किया।
5.अपने दोस्त के सुझाव पर, उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम बढ़ाया और उन्हें सफलता भी प्राप्त हुई। जिसके बाद उन्होंने राजीव ओम भाटिया से अपना नाम बदलकर अक्षय कुमार रख लिया। यह नाम (अक्षय) उन्होंने एक फिल्म से प्रेरित होकर रखा जिसमें उनकी पसंदीदा अभिनेत्री फिल्म के अभिनेता को “अक्षय” नाम से पुकारती थी।
6.90 के दशक में, राजेश खन्ना ने जय शिव शंकर नामक एक फिल्म बनाई। जिसमें उन्हें एक नए चेहरे की आवश्यकता थी, और जब अक्षय को इस के बारे में पता चला तो वह ऑडिशन के लिए राजेश खन्ना के कार्यालय पहुँच गए। जहाँ चार घंटे तक इन्तजार करने के बावजूद भी वह राजेश खन्ना से नहीं मिल पाए।
7.उनकी पहली फिल्म आज (1947) में उनका किरदार सिर्फ सात सेकंड का था जिसमें वह एक कराटे प्रशिक्षक के किरदार में थे।
8.पहली बार मुंबई आने पर उन्होंने अपने निवास स्थान जुहू बंगले पर एक पोर्टफोलियो शूट (Portfolio Shoot) करवाया। अक्षय कुमार जुहू बंगले पर
9.हालांकि उनकी पहली प्रदर्शित फिल्म “सौगंध” थी, लेकिन शुरुआत में उन्होंने “दीदार” के लिए हाँ भरी थी। फिल्म “फूल और कांटे” के लिए पहली पसंद अक्षय कुमार ही थे चूंकि उन्होंने अपनी सारी तारीखे “दीदार” को दे रखी थीं इसलिए “फूल और कांटे” अजय देवगन के पास चली गई।
10.अपने अभिनय करियर के तीन दशकों में अक्षय कुमार ने आठ बार “विजय” और सात बार “राज” की भूमिका निभाई।
11.बॉलीवुड में अक्षय कुमार खिलाड़ी नाम से बहुत लोकप्रिय हैं। क्योंकि उन्होंने “खिलाड़ी” शीर्षक की आठ फिल्मों में अभिनय किया : खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी, खिलाड़ी 420 और खिलाड़ी 786।
12.अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे अनुशासित और योग्यतम अभिनेताओं में गिने जाते हैं और वह समय के बहुत पाबंद हैं जैसे कि सुबह 4:30 बजे उठना, एक घंटा तैराकी, एक घंटा मार्शल आर्ट्स, एक घंटा योग साधना व स्ट्रेचिंग अभ्यास करना। वह रात्रि 7 बजे भोजन ग्रहण करते हैं।
13.फिल्म “खिलाड़ियों के खिलाड़ी” में शूटिंग के दौरान 350 पाउंड वजन उठाते हुए उनकी गर्दन में चोट लग गई थी, जिसमें ब्रेन ली नामक व्यक्ति ने डब्लूडब्लूई पहलवान अंडरटेकर की भूमिका निभाई थी।
14.उन्होंने एक पंजाबी भजन “निर्गुण राख लिया, संतन का सत्कार किया” को अपनी आवाज़ दी है। उन्होंने इस भजन से एकत्रित धन राशि को 7/11 मुंबई बम धमाकों के पीड़ितों को दान कर दिया।
15.वर्ष 2007 उनका स्वर्णिम वर्ष था, क्योंकि उन्होंने उस वर्ष चार सुपर हिट फिल्में कीं :- नमस्ते लंदन, वेलकम, भूल – भुलैया और हे बेबी।
16.वर्ष 2008 में, विंडसर विश्वविद्यालय ने उन्हें अपने उत्कृष्ट अभिनय करियर के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया।
17.उन्हें भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार और राजीव गांधी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
18.फिल्म अभिनेता अजय देवगन और जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार के बहुत अच्छे दोस्त हैं।
19.अक्षय कुमार का जन्मदिन (9 सितम्बर) उनकी पूर्व प्रेमिका शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के जन्मदिन से मेल करता है।
20.वर्ष 2008 में, एक अंग्रेजी पत्रिका (People magazine) ने अक्षय कुमार को "Sexiest Man Alive" के टाइटल से नवाजा।
21.उन्होंने अपनी पीठ पर अपने बेटे आरव के नाम का टैटू बनवाया हुआ है। 

Friday, 24 November 2017

Donald Trump Biography in Hindi-डोनाल्ड ट्रम्प की जीवनी

डोनाल्ड ट्रम्प की जीवनी-Donald Trump Biography in Hindi


डोनाल्ड जॉन ट्रम्प (Donald John Trump)
जन्म – जून 14, 1946 न्यू यॉर्क शहर, न्यू यॉर्क, अमरीका (New York City, New York, U.S)
माता – मैरी ऐनी Mary Anne
पिता – फ्रेड ट्रम्प Fred Trump
पत्नियाँ – इवाना ज़ेल्निक्कोवा (Ivana Zelníčková) विवाह – 1977 तलाक – 1991, मरला मैपल्स (Marla Maples) विवाह  -1993 तलाक 1999, मेलेनिया क्नौस विवाह – 2005
बच्चे – डोनाल्ड जूनियर, इवंका, एरिक, टिफ़नी, बर्रों (Donald Junior, Ivanka, Eric, Tiffany, Barron)
राष्ट्रीयता – अमरीकी U.S
पढाई – यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिलवेनिया, न्यू यॉर्क मिलिट्री अकादमी, फोर्द्हम यूनिवर्सिटी, व्हार्टन स्कूल ऑफ़ थे यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिलवेनिया, केव-फारेस्ट स्कूल (University of Pennsylvania, New York Military Academy, Fordham University, Wharton School of the University of Pennsylvania, The Kew-Forest School)
व्यवसाय – टेलीविज़न और रियल एस्टेट व्यापार

डोनाल्ड ट्रम्प का परचिय-Intrduction of Donald Trump

डोनाल्ड जॉन ट्रम्प "Donald John Trump" अमरीका के बहुत ही नामी व्यापारियों और टेलीविज़न में शख़्सियत गिने जाते हैं। वर्ष 2016 के अमरीका के राष्ट्रपति इलेक्शन में उन्हें जित मिली। वे जनवरी 20, 2017 को अमरीका के 45वे राष्टपति के रूप में अधिकारिक तौर पर जुड़ेंगे।

उनका व्यापर रियल एस्टेट, खेल, गेमिंग, से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपने शेयर्स में बहुत साड़ी गलतियां की और पर उन्हें हमेशा एक करिश्माई नेता का उत्कृष्ट रूप माना गया है। बहुत सारे लोगों का यह कहना है की उनमें हमेशा स्फूर्तिदायक क्षमता और भविष्य की कल्पना1 करेने की अच्छी तकनीक मौजूद है तथा कुछ लोग तो यह भी कहते हैं वह विश्वास खो चुके लोगों में भी विश्वास दिलाने की काबिलियत रखते हैं।

बहुत ही छोटी उम्र में उन्होंने आने पिता के व्यापर में बड़े प्रोजेक्ट पर मेनहट्टन में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने ग्रैंड ह्यात्त भी बनाया, जो की बहुत ही मशहूर है और उससे उन्हें बहुत कमाई भी हुई। उनके स्टाइल, असाधारण जीवन शैली और खुलकर बोलने  के तरीके ने उन्हें बिज़नस मन के साथ-साथ सेलेब्रिटी का भी हैसियात दिया।

डोनाल्ड ट्रम्प का बचपन-Childhood of Donald Trump

उनका जन्म जून 14, 1946 न्यू यॉर्क शहर, न्यू यॉर्क, अमरीका में एक बिल्डर और रियल एस्टेट व्यापारी पिता फ्रेडेरिक ट्रम्प (Frederick Trump) और माता मैरी मैकलीओड(Mary McLeod) के घर में हुआ। डोनाल्ड ट्रम्प अपने 5 भाई बहनों में एक थे।

उन्होंने अपनी पढाई की शुरुवात केव-फारेस्ट स्कूल, फारेस्ट हिल्स, न्यू यॉर्क से की। 13 वर्ष की आयु में उनके माता-पिता ने उन्हें न्यू यॉर्क मिलिट्री स्कूल भेज दिया। वे 1964 के ग्रेजुएशन के समय स्टार एथलीट और छात्र नेता के रूप में उभरे।

ट्रम्प ने फोर्द्हम यूनिवर्सिटी में 2 साल पढाई किया और उसके बाद व्हार्टन स्कूल ऑफ़ फाइनेंस (यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेंन्स्ल्वानिया) 1968 में इकोनिमिक्स में ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की।

डोनाल्ड ट्रम्प का व्यापार कैरियर-Donald’s Trump Business Life
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पिता की कंपनी “एलिज़ाबेथ ट्रम्प एंड सन” में अपने कॉलेज की पढाई के समय जॉइन किया। यह कंपनी ब्रुकलिन, कुईंस, और स्टेटन आइलैंड में माध्यम वर्ग के माकन किराये में देती थी। ट्रम्प इस कारोबार में बहुत ही ज्यादा ध्यान देने लगे जिसमें उन्होंने $5लाख का निवेश किया। इस प्रोजेक्ट में कुल 1200 अपार्टमेंट सिनसिनाटी शहर में बनाये गए जो लगभग 2 वर्षों के भीतर 100% लोगों ने किराये में ले लिया।

वर्ष 1971, में वे मेनहट्टन, न्यू यॉर्क के स्टूडियो अपार्टमेंट में चले गए जहाँ वो बड़े बिल्डिंग प्रोजेक्टों पर काम करने लगे। उसी वर्ष उन्हें पहला करोड़ों डोलर की रियल स्टेट लेनदेन करने वाली कंपनी कहा गया जब उन्होंने Swifton Village, सिनसिनाटी, ऑहियो के अपार्टमेंट को बेचा।

साल 1985, में डोनाल्ड ट्रम्प ने "Palm Beach", "Florida" पर "Mar-a-lago Estate" ख़रीदा, "Barbizon Hotel" और 100 "Cantral Park South" को पूरी तरीके से नया और सुन्दर बनाया।

वर्ष 1988, ट्रम्प ने न्यू यॉर्क शहर में "Plaza Hotel" ख़रीदा।

1989 में, ट्रम्प ने 727 Aeroplanes ख़रीदा और "Trump Air Shuttle Service" शुरू किया। दुर्भाग्य से उनका एक हेलीकाप्टर क्रेश हो जाने के कारण ट्रम्प के 3 "Casino" के अधिकारों की मृत्यु हो गयी थी जो बिच में एक बड़ा मुद्दा बन गया था।
डोनाल्ड ट्रम्प ! नए अमरीकी राष्ट्रपति "US President Donald Trump Biography in Hindi"

वर्ष 1989 में ट्रम्प ने अपने तीसरे "Casino", "Taj Mahal" को बनाने में $1 "Million" का निवेश किया था।  कुछ गलत व्यापार के निर्णय लेने के कारण यह वर्ष उनको दिवालिया बना देने की कगार में ले आया था।

पर डोनाल्ड ट्रम्प की सबसे बड़ी बात यही है कि वो आसानी से हार नहीं मानते। साल 1990 में ट्रम्प ने अपना नाम, दाम और काम दोबारा जमा लिया जब "Atlantic City में Trump Taj Mahal Casino की शुरुवात की।

1996 में उन्हें "Miss Universe Organisation" का "Ownership" मिला। यह कंपनी "Miss Universe, Miss USA और Miss Teen USA" प्रतियोगियों को बनती है और सामने लाती है।

वर्ष 2003 में "Donald Trump ने National Broadcasting Company (NBC)" के साथ "Joint Partnership" की जहाँ ट्रम्प ने कार्यकारी निर्माता और "NBC" के रियलिटी शो The Apprentice में Host बन गए। इस show में उन्हें बहुत ज्यादा सफलता मिली। इससे प्रेरणा ले कर Trump ने दूसरा शो “The Celebrity Apprentice” में सह-निर्माता के रूप में ब्रिटिश टेलीविज़न के निर्माता Mark Burnett के साथ काम किया।

21अक्टूबर 2004 को Trump Hotels और Casino & Resort ने पुनर्गठन का एलान किया जिसके कारन ट्रम्प का निजी स्वामित्व 56% से घाट कर 27% हो गया। उसके बाद कंपनी ने “अध्याय 11 संरक्षण” के लिए Apply किया जिसके कारण वो दोबारा दिवालिया होने से बचे।

डोनाल्ड ट्रम्प नए अमरीकी राष्ट्रपति-US President Donald Trump Biography in Hindi

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने ज्यादातर उत्पादों में Trump नाम जोड़ दिया –


1.ट्रम्प फाइनेंसियल Trump Financial
2.ट्रम्प सेल्स एंड लीजिंग Trump Sales and Leasing
3.ट्रम्प इंटरप्रेन्योर इनिशिएटिव Trump Entrepreneur initiative
4.ट्रम्प रेस्टोरेंट Trump Restaurants
5.गो ट्रम्प Go TRUMP
6.डोनाल्ड जे. ट्रम्प सिग्नेचर कलेक्शन Donald J. Trump signature collection
7.डोनाल्ड ट्रम्प रियल एस्टेट टाइकून Donald Trump’s Real Estate Tycoon
8.ट्रम्प एयरलाइन्स Trump Airlines इत्यादि

डोनाल्ड ट्रम्प का राजनितिक कैरियर-Political Career of Donald Trump
वर्ष 2000 के इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में खड़े होने का सोचा।

2004 और 2008 में ट्रम्प ने "Republic Party" की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए लड़ने का अनुमान लगाया पर 2006 में न्यू यॉर्क के गवर्नर के लिए पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।

2010-2012 में ट्रम्प ने अपने राजनीतिक कैरियर में तेजी दिखाई और सार्वजनिक रूप से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अपना नाम एलान किया। हलाकि उनके एसोसिएशन के एक ग्रुप ने यह कहा की बरैक ओबामा जिसने अमरीका में जन्म नहीं लिया है तुम्हारे पोलिटिकल कैरियर को तबाह कर देगा।

जनवरी 2013 में ट्रम्प ने इसरायली एलेतिओं के समय इजराइल के प्रधान मंत्री “बेंजामिन नेतान्याहू” का समर्थन किया और ट्रूम 2013 “कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस” "CPAC" के विशेष स्पीकर भी थे।

2016 के अमरीकी राष्टपति चुनाव अभियान U.S Presidential Campaign 2016
डोनाल्ड ट्रम्प ! नए अमरीकी राष्ट्रपति US President Donald Trump Biography in Hindi
2016 के अमरीकी राष्टपति चुनाव जित का दिन U.S Presidential Campaign Winning Day 2016
डोनाल्ड ट्रम्प ने जून 2015 में Republican के रूप में राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार के लिए अपना नाम दिया था। उनके सफल व्यापार, मीडिया में मशहूर और ना हार मानाने वाले क्वालिटी के लिए वे जल्द ही पार्टी के नॉमिनेशन में आगे रहे और 2016 के Republican National Convention में उन्हें रष्ट्रपति पद के Nominate किया गया।

उनके चनाव अभियान का नारा था “Make America Great Again” यानि की दोबारा चलो अमरीका को महान बनायें- उनके चुनाव अभियान में उन्होंने कुछ अहम् मुद्दों को उठाया जैसे – अवैध आव्रजन, अपराध, इस्लामी आतंकवाद, अमेरिकी नौकरियों की ऑफशोरिंग, और अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण।

उनके नए पालिसी प्लान के अनुसार ट्रम्प ने कॉर्पोरेट टैक्स को 15% कर देने का दावा किया और यह भी कहा कि वो अफोर्डेबल केयर एक्ट (ओबामा केयर) को भी किसी नए मुफ्त प्लान से बदलेंगे।

कुछ मीडिया चैनल और मैगज़ीन ने अशिष्ट और सेक्सिस्ट भाषा का प्रयोग करने के आलोचना भी की और कुछ ने तो ट्रम्प के खिलाफ  यौन दुराचार के कई आरोप लगाये। पर इन विवादों के बाद भी ट्रम्प ने अपने विपक्षी उम्मिस्वर हिलारी क्लिंटन (Hillary Clinton) को इलेक्शन में हरा कर 8 नवम्बर 2016 को अमरीकी प्रेसिडेंट – इलेक्शन में जित हासिक किया।

वो दुनिया के सबसे शक्तिशाली पद यानि की अमरीकी राष्टपति के ऑफिस को 45वे राष्टपति के रूप में 20जनवरी, 2017 को जॉइन करेंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प के जीवन के कुछ अहम् कार्य Some Important Works done by Donald Trump
 1974, में न्यू यॉर्क शहर में दो रेल यार्ड ख़रीदा था। साथ ही दिवालिया हो चुके Commodore Hotel को खरीद कर Hotel Grand Hyatt बना दिया और साथ ही Trump Organization भी बनाया।
 1980 में "trump ने Trump Tower" को न्यू यॉर्क में अच्छी अवस्था में बनाना शुरू किया और Atlantic City बिज़नस शुरू किया जिसके कारन उन्हें बहुत क़र्ज़ का सामना करना पड़ा।
 2001 में "Trump Tower" का बनना पूरा हुआ जो की 72 मंजिला बिल्डिंग। इसी वर्ष Hudson नदी के पास ट्रम्प ने Trump Plaza बनना शुरू किया।
 2006 में "Trump" ने Balmadie" में "Menie Estate" ख़रीदा। उसी वर्ष Scotland में डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया का श्रेष्ट Golf Course बनवाया।
 2009 में "Trump" ने "Vince McMohan" से "WWE RAW" शो को खरीद लिया।


डोनाल्ड ट्रम्प की लिखीं किताबें-Donald Trump Books

 Trump: The Art of the Deal दी आर्ट ऑफ़ दी डील
 Think big: Make it happen in Business and Life मेक आईटी हैपन इन बिज़नस एंड लाइफ
 Think like a champion: An Informal Education in Business and Life थिंक लाइक ए चैंपियन



1977 में ट्रम्प ने Ivana Zelnickova से विवाह किया और उनके 3 बच्चे हुए – डोनाल्ड जूनियर, इवंका, और एरिक। 1992 में उनका तलाक हो गया।

डोनाल्ड ट्रम्प 'marla maples', डोनाल्ड ट्रम्प ! नए अमरीकी राष्ट्रपति 'US President Donald Trump Biography in Hindi'
डोनाल्ड ट्रम्प 'Marla Maples'1993 में ट्रम्प ने 'Marla Maples' से विवाह किया और विवाह से 2 महीने पूर्व उनका एक बच्चा हुआ – Tiffany. उनका भी तलाक हो गया 1999 में।
डोनाल्ड ट्रम्प 'Melania Trump', डोनाल्ड ट्रम्प ! नए अमरीकी राष्ट्रपति 'US President Donald Trump Biography in Hindi'
डोनाल्ड ट्रम्प 'Melania Trump'
2005 में ट्रम्प ने Melania Knauss से शादी किया और उनका एक बेटा है 'Barron William Trump'.
डोनाल्ड ट्रम्प के आलीशान NYC Penthouse
डोनाल्ड ट्रम्प का परिवार मुख्य तौर पर Trump Tower,  New York City, जो 725 Fifth Avenue में मौजूद है।
उनके घर में ज्यातर सामान 22 Carat सोने से बनाया गया है और रंग भी सोने से मिलता झूलता किया गया है।
घर के फर्नीचर में भी सोने का कारीगरी किया गया है।
ट्रम्प के लिविंग अपार्टमेंट की खिड़की से आसानी से पूरा सेंट्रल पार्क, न्यू यॉर्क के पांच नगर, और पास का न्यू जर्सी आसानी से दीखता है।

डोनाल्ड ट्रम्प अवार्ड Donald Trump Awards
नॉमिनेशन फॉर प्राइमटाइम एमी 2005 स्टार ओन वाक ऑफ़ फेम 2007
सेलेब्रिटी विंग ऑफ़ WWE हॉल ऑफ़ फेम 2013

डोनाल्ड ट्रम्प के 11 ज़बरदस्त तथ्य-'Donald Trump Facts in Hindi'

1.डोनाल्ड ट्रम्प कभी भी शराब नहीं पीते, सिगरेट नहीं पीते।
2.वो हाँथ मिलाना बिलकुल पसंद नहीं करते। वे किसी भी बड़े इंसान को मिलते समय झट से अपने पास खीच लेते हैं ताकि उन्हें हाँथ मिलाना ना पड़े।
3.डोनाल्ड ट्रम्प में बहुत ही ज्यदा कॉन्फिडेंस होता है। एक बार  2004 के The Daily News में Trump ने कहा कि “अपरेंटिस पर लग भाग सभी महिलाओं ने मेरे साथ फ़्लर्ट / इस्क्बाज़ी की – जानबूझकर या अनजाने में”।
4.डोनाल्ड ट्रम्प को अमरीका के एक प्रोफेशनल फुटबॉल टीम “The Patriot” को खरीदने का मौका मिला था पर 5.उन्होंने उस डील को छोड़ दिया पर आज के दिन में वह टीम $2बिलियन की है।
6.वे अकेले ऐसे र्श्त्पति उम्मीदवार हैं जिसका खुद का बोर्ड गेम है जैसे – Trump: The Game.
7.ट्रम्प ने 'Razzle Award' में सबसे ख़राब समर्थक अभिनेता  का अवार्ड जीता, 1990 की ‘Ghosts Can’t Do It’ फिल्म के लिए।
8.वो “Birther” आन्दोलन के सक्रीय सदस्य थे जिसने 'President Obama' के जन्म स्थान का सवाल पुछा।
9.डोनाल्ड ट्रम्प 4 बार लगभग व्यापार में दिवालिया हुए।
10.डोनाल्ड ट्रम्प ने 'WWE' के मालिक 'Vince McMahon' के सर के बाल 'Shave' कर दिए थे।
11.'Trump' का कहना है उसने जिंदगी में कभी भी ATM का उपयोग नहीं किया है।
12.'Trump' ने 2006 में अपना एक 'Vodka' का 'Brand' भी शुरू किया था जो 'Consumers' को पसंद ना आने के कारण जल्द ही बंद कर दिया गया।